संस्कृति के साथ बनी रहे कोसा-कांसा-कंचन की पहचान : विस अध्यक्ष महंत

जांजगीर-चांपा । जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कवि सम्मेलन सहित गीत संगीत प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ने कहा कि जांजगीर हम सब का जिला है। यहां का नाम और पहचान बढऩे पर हम सबकी भी पहचान बढ़ेगी। डॉ. महंत ने कहा कि जांजगीर जिला कोसा-कांसा-कंचन के नगरी के रूप में पहचाना जाता है। यहां की संस्कृति एक अलग ही पहचान लिये हुए है। समय के साथ इन विरासतों को सहेजने की आवश्यकता है। महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को सहेजने के साथ ही पहचान दिलाने का काम किया जा रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्य अतिथि डॉ. महंत ने आगे कहा कि महोत्सव तथा मेला मनोरंजन के साथ बीते वर्षां की उपलब्धियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने का आसान माध्यम भी है। राज्य में जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से प्रदेश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और श्रमिकों सहित जन-जन को अपनापन महसूस होता है। महात्मा गांधी की ओर से कुटीर उद्योगो के माध्यम से देखे गए स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के सपनो को भी सरकार की ओर से सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा घुरूवा और बाड़ी के माध्यम से साकार किया जा रहा है। गौठानों में महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क योजना से आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए ग्रामीणों को रोजगार से जोडऩे की अभिनव पहल की जा रही है।