Advertisement

धरसींवा विकासखंड के ज्ञान गंगा मानस परिवार कुकेरा को मिला प्रथम स्थान

रायपुर। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत हसदा में 2 फरवरी को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में रायपुर जिले के सभी विकासखंडों के ब्लॉक स्तरीय विजेता मंडली ने हिस्सा लिया।जिसमे आरंग से नवनीत मानस मंडली अमेरी, अभनपुर से जय श्रीराम मानस मंडली झांकी, तिल्दा-नेवरा से  राम मानस मंडली गनियारी तथा धरसींवा से ज्ञान गंगा मानस परिवार कुकेरा सम्मिलित हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला स्तरीय इस रामायण प्रतियोगिता में प्रथम धरसींवा विकासखंड के ज्ञान गंगा मानस परिवार कुकेरा, द्वितीय स्थान अभनपुर के जय राम मानस मंडली झांकी, तृतीय स्थान आरंग के नवनीत मानस मंडली अमेरी तथा चतुर्थ स्थान तिल्दा विकासखंड के  राम मानस मंडली गनियारी ने प्राप्त किया।अपर कलेक्टर बी सी साहू द्वारा विजेता मंडलियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता दल धरसींवा के “ज्ञान गंगा मानस परिवार कुकेरा आगामी 16 से 18 फरवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होगें।

इस कार्यक्रम में अभनपुर विधायक  धनेन्द्र साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष अभनपुर  देवनंदिनी साहू,जिला पंचायत सदस्य रानी केजू पटेल,हसदा सरपंच  शशि प्रकाश साहू,अन्य जनप्रतिनिधिगण,उपसंचालक रायपुर  लोकनाथ साहू,अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हरिकृष्ण जोशी,मुख्य कार्यपलान अधिकारी जनपद पंचायत अभनपुर  राजेन्द्र वर्मा,अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57