Advertisement

बजट में गरीब, आदिवासी,महिला, युवा वर्ग और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया : बृजमोहन

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बजट में छत्तीसगढ़ के लिए विशेष ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में अमृतकाल चल रहा है। जिसमें सभी वर्गों का कल्याण शामिल है। बजट में गरीब, आदिवासी, मध्यम वर्ग, महिला, युवा वर्ग और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है। यह बजट भारत की समृद्धि का बजट है। बजट के मूल में अंत्योदय विजन है। एक यह बजट मध्यम वर्ग, महिला व आत्मनिर्भर भारत का बजट है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान रखे गए हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट का आकार 39.44 लाख करोड़ से 12 प्रतिशत बढ़ाकर 45 लाख करोड़ कर लिया है।  नई व्यवस्था के तहत अब 7 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। इससे 95 प्रतिशत मध्यमवर्गीय आयकर दाताओं को राहत मिलेगी।  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन 66 प्रतिशत से बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया गया, परन्तु प्रदेश में विगत तीन वर्षों से भूपेश  बघेल सरकार द्वारा राज्यांश नहीं देने के कारण लाखों मकान नहीं बन सके हैं।

प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों पर 2 लाख करोड़ खर्च किया जाएगा। प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना में अब 2024 तक प्रतिमाह 5 किलो अतिरिक्त चावल की घोषणा की गई है। परन्तु छत्तीसगढ़ की कंग्रेस सरकार गरीबों का अन्न स्वयं डकार गई और 5000 करोड़ रुपए खा गई। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए देश के 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है एवं 2 लाख करोड़ तक अनुदान। प्रदेश सरकार केवल 21 लाख किसानों का धान खरीदती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 36 लाख किसानों के खाते में हर वर्ष 6 हजार रुपए देती है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो भूपेश बघेल कहते थे कि प्रदेश में 39 लाख किसान हैं और अब स्वयं 22 लाख किसानों का ही धान खरीद रहे हैं। बाकी 17 लाख किसान कहां गए?

1 करोड़ किसानों को जैविक खेती के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। लगभग 20 लाख करोड़ रुपए का ऋण किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलेट उत्पादों के तहत अब छत्तीसगढ़ में पैदा होने वाले कोदो, कुटकी और रागी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को विशेष फायदा होगा। देश की 65 हजार सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अगले 3 सालों में 500 एकलव्य विद्यालयों में 38,800 शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। छत्तीसगढ़ के 73 एकलव्य विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पद भरे जाएंगे जिससे युवकों को रोजगार मिलेगा एवं वनांचल में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त होगी।

3 वर्षों में 47 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू करने की घोषणा की गई है। इस बजट में पूंजीगत व्यय कुल व्यय का 33.4 प्रतिशत है, कुल पूंजीगत व्यय 10 लाख करोड़ है, जो देश में अधोसंरचना विकास में खर्च होगा। पैसा बाजार में आएगा व रोजगार बढ़ेगा। रेल्वे बजट 2.4 लाख करोड़ किया गया जो 2013-14 के बजट से 9 गुना अधिक है। इससे बिलासपुर जोन के 45 बड़े मध्यम और छोटे स्टेशनों में अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाओं का विकास होगा। रायपुर और बिलासपुर में मल्टी लेवल पार्किंग और यात्री प्रतीक्षालय बनेंगे। रायगढ़ राजनांदगांव भाटापारा भिलाई डोंगरगढ़ तिल्दा में यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। जनजातीय समूहों के विकास के लिए प्रधानमंत्री पीवीजीटी विकास मिशन शुरु होगा, अगले 3 साल में 15 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आदिवासी बहुल्य छत्तीसगढ़ में बुनियादी सुविधा सड़क, बिजली आदि का विकास होगा। सिकलसेल एनीमिया को खत्म करने का मिशन केन्द्र सरकार ने हाथ में लिया है। इस बीमारी से प्रभावित छत्तीसगढ़ की बड़ी आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।  5G एप के लिए 100 नई प्रयोगशाला शुरू करने की नीति में भी छत्तीसगढ़ सर्वोच्च प्राथमिकता में है

प्रधानमंत्री विश्व कर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरूआत होगी। जिसके तहत हमारे शिल्पकार एवं कारीगर को इसके माध्यम से रोजगार मिलेगा। हमारे साफ-सफाई कर्मचारियों को अब आधुनिक मशीन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। 81 लाख महिलाओं का सशक्तिकरण किया जाएगा एवं महिलाओं को बचत पर 2 लाख रुपए पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।

देश के 50 एयरपोर्ट का नवीनीकरण किया जाएगा। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पहले हमारे देश की आर्थिक स्थिति दुनिया में दसवें नंबर पर थी और अब 5 वें पहले नंबर पर हैं। कोरोनाकाल में जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी की दौर से गुजर रही है तो आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है। देश में आज 5.6 प्रतिशत की दर से वृध्दि हो रही है। देश में 7 फीसदी की विकास दर करने की कोशिश होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी को विकासोन्मुखी बजट पेश करने पर बधाई देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कैंसर की मुफ्त वैक्सीन पाने वाले राज्यों में अब छत्तीसगढ़ भी शामिल हो गया है। संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, जिला महामंत्री ओंकार बैस एवं रमेश ठाकुर मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57