Advertisement

अदाणी फाउंडेशन के शिविर में 500 से अधिक मरीजों की हुई जांच, दवाइयां और चश्मा भी कराया गया उपलब्ध

रायपुर । ग्रामीण स्तर में नेत्रों की बीमारी और उसके निदान के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने मंगलवार को एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत तुलसी में किया। शिविर में रायपुर एनेर्जेन लिमिटेड के आसपास के ग्राम रायखेड़ा, चिचोली, गैतरा, ताराशिव, खम्हरिया, मुरा, कोनरी तथा ग्राम तुलसी के 500 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई। रायपुर के प्रतिष्ठित एमजीएम आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सकों द्वारा शिविर में मरीजों की जांच की गई और उन्हें परामर्श दिया गया। मरीजों को अवश्यकतानुसार मुफ्त में दवाइयां तथा 150 से अधिक मरीजों को मुफ्त चश्मे का भी वितरण भी किया गया।
 
अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायपुर एनेर्जेन लिमिटेड रायखेड़ा ने अपनी सामुदायिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सयंत्र के नजदीक से लगे ग्रामीणों को हेंड बिल, पैम्पलेट एवं माइक के द्वारा ग्राम स्तर पर सूचित किया तथा मरीजों को सम्बंधित स्थान पर लाने और ले जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई।
 
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरपंच गुलाब यदु, पञ्च गण, सयंत्र प्रमुख, एचआर प्रमुख एवं चिकित्सकों के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर सरपंच गुलाब यदु ने कहा, इस क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर के पहले राजधानी रायपुर के अलावा कहीं भी नेत्र चिकित्सा केंद्र या चिकित्सक नहीं हैं, जिसकी वजह से मरीजों के लिए रायपुर ही एक मात्र विकल्प है। ग्रामीण जनों के लिए इस तरह की स्वास्थय सुविधा ग्राम स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए अदाणी फाउंडेशन की जितनी सराहना की जाए वो कम है।
 
आंखों की विशेष चिकित्सा और इतने विशाल स्तर पर शिविर आयोजित करते हुए दवाइयां एवं चश्मा उपलब्ध करवाने के लिए सभी ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की सराहना की। शिविर में फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त टीम और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 
अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायपुर एनेर्जेन लिमिटेड रायखेड़ा के सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा स्वास्थ्य आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रमों का सञ्चालन किया जाता है, जिसमें गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट चलाने के साथ-साथ समय-समय पर विशेष स्वास्थ्य शिविर भी शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल के छात्रों के लिए नवोदय कोचिंग युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयास कोचिंग तथा छात्राओं को महाविद्यालय आने जाने के लिए “नोनी लारी” जैसी बस सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57