अब कैप्टन अमरिंदर की सांसद पत्नी पर गिरी गाज, कांग्रेस ने किया सस्पेंड

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परनीत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पटियाला से कांग्रेस की लोकसभा सांसद हैं। कांग्रेस ने परनीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में यह बताने के लिए कहा गया है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि परनीत कौर भी अपने पति की तरह ही कांग्रेस से अलग रास्ता बना सकती हैं। पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा की एक बैठक में भी देखा गया था। वे कांग्रेस के लिए प्रचार से भी दूर थीं।

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह कार्रवाई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग के आदेश पर की है।