Advertisement

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, बेसहारा बच्चों के साथ प्रदेश में हो रहा अन्याय

रायपुर। Former Assembly  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के साथ अन्याय करने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कोई भी वादों पर खरा नहीं उतरती है, कोई वादों में टिक नहीं पाती चाहे वह युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो या कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की छात्रवृत्ति देने की बात हो । कांग्रेस सरकार लगातार भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है आलम यह है कि भ्रष्टाचार में लिपटी कांग्रेस सरकार अंसवेदनहीन हो चुकी है और अब बेसहारा बच्चों के हक में भी डाका डाल रही है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में ऐसी खबरे भयावह है, जहां मासूम बेसहारा बच्चों के हक में भी राजनिति कर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है, कांग्रेस सरकार प्रदेश के मासूम अनाथ बच्चों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है उन्हें सिर्फ राजनीति करने ही आता है। लगतार शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही के कारण प्रदेश के बच्चों का भविष्य अंधेरे में जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि अपने विश्वसनीयता के लिए जाना जाने वाला प्रदेश छत्तीसगढ़ अब प्रदेश सरकार के गैर जिम्मेदाराना कार्यों के लिए जाना जाता है। प्रदेश की जनता को कर्ज से लाद कर प्रदेश सरकार घी पी रही है। उन्हें प्रदेश की जनता से, इन मासुम बेसहारा बच्चों के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है। हर कोई को प्रदेश सरकार के विकास,गौरव की ही तलाश है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल कथित तौर पर नये अध्याय की बातें लिख रही है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है जो अब तक पूरा नहीं कर पायी है उसे लेकर पुनः बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कश्मीर की वादियों में घुमना छोड़कर प्रदेश के भविष्य की चिंता करनी चाहिये, इन अनाथ बच्चों को उनके हक अनुसार छात्रवृत्ति देकर उनके भविष्य के बारे में विचार करना चाहिये ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57