Advertisement

राजिम माघी पुन्नी मेला 2023: पुन्नी स्नान में जुटेंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज त्रिवेणी संगम राजिम में इस बार राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ 05 फरवरी माघी पूर्णिमा से शुरू हो रही है, जो 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। 5 फरवरी सुबह माघी पुन्नी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पुन्नी स्नान करेंगे। पुण्य स्नान पश्चात भगवान श्रीराजीव लोचन एवं श्रीकुलेश्वर महोदव, दानदानेश्वर, बाबा गरीबनाथ, लोमष ऋषि आश्रम दर्शन कर पुण्य लाभ लेंगे। मेले के दौरान भव्य महानदी की आरती का भी आयोजन किया जाएगा। मेला को तैयारी को लेकर सम्बंधित विभागों ने पूरी कर ली है। राजिम मेला क्षेत्र में आने वाले सभी मार्गों की मरम्मत कराई गई है।मेला स्थल, संत समागम स्थल, लोमश ऋषि आश्रम, कुलेश्वर मंदिर, राजीव लोचन मंदिर और मुख्यमंच स्थल इन सभी को आपस में जोड़ने के लिए रेत की सड़कें बनाई गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर पेयजल के लिए पाईप लाईन और नल कनेक्शन लगा दिए गए हैं। संगम पर बने तीनों पुलों पर रोशनी के पर्याप्त प्रबंध करने लाईट लगाई गई है। रात में मेला स्थल को जगमग करने चारों तरफ हाईमाॅस्क लाईट लगाई गई है। विद्युत मंडल द्वारा सभी स्थानों पर आवश्यकतानुसार विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। नवापारा और राजिम के सभी मंदिरों का रंग-रोगन कर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है।
मेला स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा धमतरी, रायपुर और गरियाबंद जिले का अलग-अलग स्टाॅल लगाए गए हैं। जिसमें चौबीस घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाॅफ की ड्यूटी लगाई गई है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाॅफ के दल मेला स्थल पर नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। एम्बुलेंस और 108 संजीवनी की सेवाएं लगातार उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मेला में विभिन्नों विभागों का शासकीय प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा। जिसमें सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
राजिम मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए हैं। गरियाबंद एसपी के नेतृत्व में रायपुर व धमतरी एसपी के साथ आपसी सामंजस्य से तैयारियां की गई हैं। मेला स्थल को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है।
पूरे मेले क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर कमिश्नर एवं मेलाधिकारी यशवंत कुमार, गरियाबंद कलेक्टर एवं अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति प्रभात मलिक, एसपी एटी कांबले, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति के सभी सदस्यों के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57