
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गाजियाबाद में नाबालिगों द्वारा चलाये जा रहे 22 दोपहिया वाहन जब्त, अभिभावकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गाजियाबाद में नाबालिगों द्वारा चलाये जा रहे 22 दोपहिया वाहन जब्त, अभिभावकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गाजियाबाद (उप्र) गाजियाबाद कमिश्नरेट (आयुक्तालय) की पुलिस ने 22 नाबालिगों द्वारा चलाये जा रहे दोपहिया वाहनों को जब्त किया है और उनके अभिभावकों के खिलाफ शुक्रवार और शनिवार को विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।.
अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) रामानंद कुशवाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोटर वाहन (एमवी एक्ट) अधिनियम की धारा 336 के तहत नाबालिग बच्चों के अभिभावकों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी, जिससे इन हादसों में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाया जा सके।.










