देश
उच्चतम न्यायालय को मिले पांच नये न्यायाधीश, कुल स्वीकृत संख्या से दो न्यायाधीश अब भी कम
उच्चतम न्यायालय को मिले पांच नये न्यायाधीश, कुल स्वीकृत संख्या से दो न्यायाधीश अब भी कम
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की ओर से पिछले साल 13 दिसम्बर को अनुशंसित नामों को केंद्र सरकार की मंजूरी के साथ ही शीर्ष अदालत को शनिवार को पांच नये न्यायाधीश मिल गये।.
इन न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 32 तक पहुंच जाएगी। फिर भी यह आंकड़ा न्यायाधीशों की स्वीकृत पदों (34) से दो कम रहेगा।.