इंडियन नॉलेज सिस्टम के लिए बजट दो गुना, क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ाने का भी प्रावधान
नई दिल्ली, भारतीय भाषाओं के विकास को बजटीय प्रोत्साहन मिला है। युवाओं के बीच स्वदेशी भाषाओं और भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट में यह खास प्रावधान किया गया है। भारत की क्षेत्रीय भाषाओं को पढ़ाने, बढ़ाने और युवाओं को इस ओर प्रोत्साहित करने के लिए 300.7 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।














