Advertisement

महानदी मैया की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल…प्रदेश के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की

राजिम। माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सबसे पहले भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत मुख्यमंत्री जी सीता बाड़ी का अवलोकन करने पहुंचे। यहां की भव्यता देख सीएम बघेल काफी गदगद हुए।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महानदी मैया की महाआरती में शामिल होकर विधि विधान के साथ आरती उतारी। श्री बघेल ने जैसे ही आरती के पात्र घुमाना शुरू किया आलौकिक दृष्य उभरकर सामने आया। उपस्थित पंडितों ने मंत्रोचार किया। सबसे पहले शंख ध्वनि हुई पश्चात आरती के बाद परिक्रमा किया गया।मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी मैया से प्रदेश की खुशहाली के लिए याचना किया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य शैलेन्द्र साहू, भावसिंह साहू, विकास तिवारी, पद्मा दुबे, प्रीति पाण्डे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्ममयी श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57