Advertisement

लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी : दो की दबकर मौत, 30 लोग घायल

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 16 साल की बच्ची की और एक लड़के की मौत हो गई है। बताया जा रहा हैं कि हादसे में 30 लोग घायल हो गए जिनमें 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा शहर से 10 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे पर हुआ है। रविवार रात करीब 9 बजे शकरपारा चावल गोदाम के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घायलों में ज्यादातर 12 से 18 साल तक के युवा शामिल हैं। रुद्री मेले में शामिल होने के लिए भोयना से 30 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गए थे। शाम को सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी शकरपारा के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार सभी ग्रामीण ट्रॉली के नीचे दब गए।

हादसे के बाद सड़क पर पलटा ट्रॉली।

राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाला गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद अर्जुनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस वैन, एंबुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47