Advertisement

ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक, 9 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लॉयन बुक-15 नाम के ब्रांच में 5 पैनल का हो रहा था संचालन
दुर्ग। जिले में महादेव एप्प ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम साक्ष्य एकत्रित किया और एक टीम को उत्तरप्रदेश भेजा गया और एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट ग्रेटर नोएडा के 9वी मंजिल से 9 आरोपियों को गिरफ्तारी किया और उनके पास से 3 नग लेपटॉप, 15 नग मोबाईल, एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज जप्त किया। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लॉयन बुक-15 नाम के ब्रांच में 5 पैनल का संचालन हो रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में दुर्ग-भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा महादेव एप्प के संचालन की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) श्री वैभव बैंकर (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री के. के. बाजपेयी के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक एस.एन. सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) के लिये रवाना की गई। टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट, ग्रेटर नोएडा के 9वी मंजिल पर एक किराये के फ्लैट में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा लॉयन-15 ब्रांच के 5 पैनल का संचालन कर रहे 9 आरोपियों को पकड़ा गया। उक्त ब्रांच के आरोपियों के कब्जे से 3 नग लेपटॉप, 15 नग मोबाईल, एटीएम कार्ड एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी
1. लोकेश कलवानी पिता सुरेश कुमार उम्र 32 वर्ष पता सुंदर बाजार भाटापारा
2 अभिषेक सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह उम्र 37 वर्ष पता शांति नगर सड़क 5बी
3 विशाल कुशवाहा पिता रमापति कुशवाहा उम्र 24 वर्ष पता गणेश नगर, एसीसी जामुल
4 अंकुश वर्मापिता दिलीप वर्मा उम्र 25 वर्ष पता संग्राम चौक, कैम्प-1 छावनी
5 आकाश साहू पिता यशवंत साहू उम्र 24 वर्ष पता हार्डवेयर लाइन, सुपेला

6 अंकित कनौजिया पिता प्रकाश कनौजिया उम्र 24 वर्ष पता शॉप नंबर 8, वैशाली नगर
7 वैभव सिंह पिता वैदेही शरण ठाकुर उम्र 24 वर्ष पता टिकरापारा बिलासपुर
8 शुभम राव पिता ए जगन्नाथ राव उम्र 19 वर्ष पता एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6
9 डी आशीष पिता डी पूट्टू राव उम्र 20 वर्ष पता जोन-1,सड़क 15, खुर्सीपार, भिलाई

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57