CG CRIME : यूट्यूब देखकर खरीदा पिस्टल और कारतूस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने यूट्यूब वीडियो देखकर बिहार के एक अपराधी से पिस्टल और कारतूस खरीद कर लोगों से दबंगई कर रहे एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास पिस्टल और कारतूस भी जब्त किया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुआबांधा पारिजात कालोनी निवासी विशाल सिंह (27 साल) के पिस्टल है। उन्होंने तुरंत भिलाई नगर टीआई को टीम बनाकर छापेमारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने पारिजात कालोनी में छापेमारी करके विशाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अवैध रूप से पिस्टल रखना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो खाली मैग्जीन, 6 जिन्दा कारतूस जब्त किया। विशाल के पास पिस्टल से संबंधित कोई विधिक दस्तावेज नहीं थे। इसलिए उसके खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पुलिस ने बताया कि विशाल सिंह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही साथ उस आरोपी को भी तलाश कर रही है, जिससे उसने पिस्टल और कारतूस खरीदा है। आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब चैनल में देखा था कि बिहार के कजरा में पिस्टल मिलता है। इसके बाद वो कजरा गया और वहां से पिस्टल लेकर आया। इसके बाद इस पिस्टल को दिखाकर लोगों को धमकाता था और हफ्ता भी वसूल करता था।