Advertisement

अगर आपकी हड्डियां भी हो गई हैं कमजोर तो इन चीजों का करें सेवन

भागती दौड़ती लाइफ में लोगो में ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत होना आम बात हो गया है जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. इसके कारण है कोशिकाओं का पूरी तरह से निर्माण न होना. क्योंकि जितनी संख्या में कोशिकाओं का निर्माण होता है उससे ज्यादा तो विनाश हो जाता है.

इसकी वजह है कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी जैसे पोषक पदार्थों को आहार में शामिल न करना. जिसकी वजह से हड्डियों का क्षरण तेजी से होने लगता है. अगर हड्डियों को कमजोर होने से बचाना है तो जरूरी है कि सही आहार का सेवन किया जाए. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से उम्र के तीसवें पड़ाव से ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण साफ नजर आने लगते हैं. इस समय यदि किसी की हड्डियों में दर्द या फिर टूट फूट होती है तो वो सही हो जाती है लेकिन ये बीमारी का शुरुआती चरण होता है. अगर इसी उम्र से ही हड्डियों को मजबूत करने वाले आहार का सेवन किया जाए तो 40 वर्ष के बाद हड्डियों से जुड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. तो आइए जानें किन पदार्थों का सेवन लाभदायक हो सकता है.

खट्टे फलों का सेवन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कई जानकार मानते है कि कैल्शियम से भरपूर पदार्थो का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है. लेकिन विटामिन सी की मदद से भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है. क्योंकि विटामिन सी में हड्डियों के क्षरण को रोकने वाले पदार्थ भी होते हैं. विटामिन सी की मदद से कोलेजन का निर्माण होता है जो बोन और कार्टिलेज में मौजूद रहता है. लेकिन एक शोध में इस बात का भी पता चला है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में इस विटामिन का सेवन करने से फायदा होता है. इसलिए प्रतिदिन एक संतरा खाना सेहत के लिए सही है.

बादाम

आहार में बादाम को शामिल करना बहुत आसान है और इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है. क्योंकि यह कैल्शियम और पोटैशियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है. अगर आप सोच रहें है कि बादाम में फैट की मात्रा ज्यादा होती है तो बता दें कि थोड़ी सी मात्रा का सेवन करने से केवल शरीर को लाभ ही होगा.

गुड़

चीनी के जगह पर गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए सही है क्योंकि आजकल बहुत सी बीमारियों की वजह चीनी ही है. इसलिए अपने आहार में प्राकृतिक मिठास लाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57