राजनीतिराज्य

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है योग: ब्रजेश पाठक

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है योग: ब्रजेश पाठक

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग और ध्यान करना चाहिए। लोगों में तेजी से योग के प्रति रूचि पैदा हो रही है। हम फिर से भारतीय परंपराओं के लिए पीछे लौट रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन समेत अन्य स्थानों पर योग हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजभवन में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि, उन्होंने योग को पूरी दुनिया में स्थापित करने का काम किया है। आज वे दुनिया के 180 देशों के साथ योग अभ्यास कर भारत की परंपरा को जीवित कर रहे हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन जल्द उठने की जरूरत है। देर रात तक मोबाइल देखने से बचें, तभी जल्द उठ सकेंगे। सुबह उठने के बाद प्रकृति के करीब जाएं। पार्क, नदी के किनारे जाएं। पैदल चलें। साइकिल चलाएं। योग और ध्यान करें। इससे तनाव दूर होगा। आप मानसिक व शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनेंगे। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनायें। प्रतिदिन योग कर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लें। दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करें।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.16.07 AM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.19.38 AM
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.25.37 AM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!