Advertisement

कलेक्टर ने किया कृषक चैपाल शिविर ब्रिज नगर एवं कल्याणपुर का निरीक्षण

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/कलेक्टर ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने किया प्रेरित

समस्याओं का त्वरित निराकरण करने संबंधित विभाग को दिए सख्त निर्देश

सूरजपुर/17 जून 2021/ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज कृषक चैपाल शिविर ब्रिजनगर एवं कल्याणपुर का निरीक्षण किया। जहां उन्होने शान की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा समस्याओ का त्वरित निराकरण करने संबंधित विभाग को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज, खाद, वर्मी कम्पोस्ट वितरण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजस्व विभाग से अविवादित नामांतरण, बी वन, खसरा के संबंध में जानकारी लेकर शासन की योजनाओ का लाभ लेने कहा।

कलेक्टर ने कोरोना के तीसरे लहर को देखते हुए शिविर में आये सभी हितग्राहियों को कोरोना के प्रोटोकाल को कड़ाई से पालन करने को कहा तथा कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगाने कहा प्रोत्साहित किया एवं भ्रांतिया से बचने कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, सीएमएचओ डाॅ. आर एस सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश पर जिले के प्रत्येक विकासखंड में कृषि पखवाड़ा खरीफ वर्ष 2021-22 अंतर्गत सूरजपुर जिले के कृषकों को कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभ पहुंचाने की दिशा में मैदानी अमला द्वारा ग्राम पंचायत में पहुंचकर आवेदन प्राप्त कर तत्काल लाभ प्रदाय किया जा रहा है। साथ ही अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दिया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले के सभी विकासखंड के निर्धारित शिविर स्थल में निर्धारित तिथियों में कृषि पखवाड़ा खरीफ वर्ष 2021-22 का आयोजन कर किसानों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं का विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है जिसमें कृषि विभाग द्वारा राजीव गांधी किसान योजना, गोधन न्याय योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रों का प्रदर्शन एवं आदान सामग्री प्राप्ति हेतु आवेदन प्राप्त करना तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व अन्य सामयिक सलाह दिया जा रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड व बीज, खाद एवं वर्मी कंपोस्ट वितरण, नगद ऋण वितरण करना। राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका अद्यतन एवं वितरण, विवादित नामांतरण, बटवारा आवेदन की प्राप्ति, आरबीसी 6(4) मुआवजा वितरण, पटवारी द्वारा अभिलेखों का सत्यापन एवं बी वन, खसरा, नक्शा वितरण किया जा रहा है।

इसी तरह वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक को बीमा योजना का लाभ प्रदान करना, कृषि वानकी पौधों का वितरण कराना, वन अधिकार पत्र का आवेदन प्राप्त करना एवं तैयार पट्टे वितरित करना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी पेंशन योजनाओं के प्रकरण तैयार करना एवं स्वीकृति की कार्यवाही करना, राशन कार्ड का अद्यतन करना नवीन राशन कार्ड वितरण करना तथा नवीन राशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त करना, बैंक सखी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि वितरण करना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कार्ड बनाना, कोविड-19 टेस्टिंग, मेडिसिन, कीट वितरण करना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य जांच कर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57