अम्बिकापुर : लॉकडाउन में आभूषण दुकान खोलने पर लगा 20 हजार का जुर्माना

अम्बिकापुर 13 मई 2021लॉकडाउन अवधि में दुकान खोलकर आभूषण बेचने पर जिला प्रशासन के द्वारा दुकान संचालक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और लॉक डाउन अवधि में दुकान बंद रखने की समझाईश दी गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि गुरुवार को निरीक्षण के दौरान अम्बिकापुर के सदर रोड स्थित कन्हैया अलंकार मंदिर ज्वेलरी शॉप का दुकान संचालक बाहर से दुकान बंद कर अंदर ज्वेलरी बेचते पाया गया। इसपर लॉकडाउन नियमो का उल्लंघन करने के कारण दुकान संचालक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उलेखनीय है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्रामीण क्षत्रो में बड़ी संख्या में विवाह का आयोजन होने वाला है जिससे सोने-चांदी के आभूषण की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा उठाने के लिए आभूषण दुकान संचालक नियमो का उल्लंघन कर रहे है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार विभिन्न टीमों के द्वारा निगम क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमो के उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। लॉकडाउन अवधि में बेवजह घूमने वालों तथा बिना मास्क के आने-जाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दुकानों को बंद रखने की समझाईश दी जा रही है।