Advertisement

बजट के बाद लगातार बढ़ रही हैं सोने की कीमत, जानें आपके शहर में सोने का भाव

बिजनेस डेस्क। बजट के बाद सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। वायदा कारोबार में आज गुरुवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 57,265 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध में 50 रुपये या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर 16,442 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,893.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

चांदी का रेट भी चढ़ा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत नौ रुपये या 0.01 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 14,737 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.49 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को 56,800 रुपये और 56,400 रुपये के स्तर पर तत्काल समर्थन मिला है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 1,860 डॉलर और 1,835 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर समर्थन मिला है। ऊपरी स्तर पर सोने की कीमत 57,700 रुपये और 58,100 रुपये के स्तर पर प्रतिरोध का सामना कर रही है, जबकि वैश्विक हाजिर बाजार इसके लिए 1,890 डॉलर और 1,920 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रजिस्टेंस शो हो रहा है।

जानें कहां कितनी है सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,710 रुपये
जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 57,710 रुपये
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,710 रुपये
कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,700 रुपये
मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,710 रुपये
बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,710 रुपये
हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 57,710 रुपये
चंडीगढ़ में सोने की कीमत 57,710 रुपये
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 57,710 रुपये

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57