Advertisement

अडानी दो दिन में फिर हुए टॉप-20 से बाहर, डूबे इतने हजार करोड़ रूपए

हिंडेनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को पूरी तरह हिल्ला कर रख दिया है। पिछले हफ्ते से अडानी को लगातार घाटा हुआ है वहीं दो दिन पहले अडानी ग्रुप के शेयर में बढ़ोतरी देखी गई थी। और उसकी के साथ गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में टॉप-20 में फिर से शामिल हो गए थे। लेकिन एक बार फिर से गुरुवार और अब शुक्रवार को अडानी ग्रुप फिर से झटके लगने शुरू हो गए हैं। वास्तव में इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के वेटिंग में कटौती करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से कंपनियों के शेयरों में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी गौतम अडानी की नेटवर्थ में 55 हजार करोड़ रुपये यानी 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है और वो दो दिनों में ही टॉप 20 से बाहर हो गए हैं।

एमएससीआई (MSCI) ने दिया अडानी ग्रुप को झटका
इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने कहा कि वह अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के वेटिंग में कटौती करेगा, जिसमें प्रमुख फर्म अडानी एंटरप्राइजेज भी शामिल है। यह कदम अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी की रिपोर्ट के बाद देखने को मिला है, जिसमें अडानी ग्रुप पर स्टॉक में हेरफेर का आरोप लगाया गया है। ग्रुप ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है. रिपोर्ट के अनुसार डानी एंटरप्राइजेज के अलावा MSCI अडानी टोटल गैस के वेटेज में कटौती करने की योजना बना रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस गिरावट की वजह से गौतम अडानी की नेटवर्थ को भी काफी नुकसान हुआ है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के अनुसार गौतम अडानी की नेटवर्थ में 10 फीसदी से ज्यादा यानी 6.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 55 हजार करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिल चुकी है। फोर्ब्स के अनुसार मौजूदा समय में गौतम अडानी की नेटवर्थ 58.4 अरब डॉलर रह चुकी है। वैसे एक दिन पहले गौतम अडानी की नेटवर्थ 60 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच गई थी।

कंपनियों के शेयरों में गिरावट
-शुक्रवार को अडानी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
-अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 2.19 फीसदी की गिरावट के साथ 1885 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
-अडानी पोर्ट एंड एसईजेट के शेयर करीब दो फीसदी की तेजी के साथ 592.90 रुपये पर कारोबार कर रही है।
-अडानी पॉवर के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट है और 164.30 रुपये पर कारोबार कर रही है।
-अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट है और 1186.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

-अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट है और 725.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
-अडानी टोटल गैस के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट है और दाम 1258.25 रुपये पर आ गए हैं।
-अडानी विल्मर के शेयर में 2.15 फीसदी की तेजी है और दाम 449.75 रुपये देखने को मिल रहे हैं।
-अडानी की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड के शेयर करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 1898.85 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
-अंबूजा सीमेंट के शेयर में 1.31 फीसदी की तेजी है और 362.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
-एनडीटीवी के शेयर 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ 210.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47