Advertisement

सूरजपुर : जिले में महिला स्व सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीवार लेखन कर ला रही जागरुकता।

सूरजपुर/12 मई 2021/ कोरोना संक्रमण के रोकथाम, बचाव एवं उसके फैलाव को रोकने के लिए जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में महिला स्व सहायता समूह, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिला सहायता समूहो द्वारा प्रत्येक घर-घर जाकर दीवार लेखन कर जागरुकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। कोविड-19 के प्रति आम जनता में जागरुकता लाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जिले का मैदानी अमला भी कोरोना वायरस को लेकर जनचेतना लाने की दिशा में अलग-अलग गतिविधियां एवं नवाचार संचालित कर अपने स्तर पर जागरुक करने का प्रयास कर रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले के महिला स्व समूहों द्वारा कोविड संक्रमित व्यक्तियों के घर के दीवार में व अन्य जगहों पर दीवाल लेखन कर डोर-टू-डोर जाकर हितग्राहियों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है और कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय की जानकारी दिया जा रहा है। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा भी पारा, मोहल्ला में जाकर होम आइसोलशन के दिशा निर्देशों के संबंध में दीवाल राइटिंग के माध्यम से होम आइसोलेशन नियम को तोड़कर घर के बाहर घूमने वालों की जानकारी देने जिला में स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर दीवालों में अंकित कर गांव वालों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही दीवार लेखन के माध्यम से न सिर्फ लोगों को सरल शब्दों में समझाया जा रहा है बल्कि लोगों को कोविड के संक्रमण के बचने के लिए जरुरी उपायों की जानकारी जैसे- मास्क पहनना, सेनेटाइज या साबुन से हाथ धोना, भीड़-भाड़ वाले जगहों में जाने से बचने एवं फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करने जागरुक किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57