ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

भूकंप के झटके से हिली गुजरात में सूरत की धरती

अहमदाबाद। गुजरात के सूरत शहर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सूरत में जिला आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि भूकंप 5.2 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था और इस भूकंप का केंद्र अरब सागर में था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई
सूत्रों से मिली जानकारी के के मुताबिक भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई है। दूसरी ओर जिला आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप 5.2 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था। इस भूकंप से किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि लोगों में दहशत का माहौल हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार राज्य में भूकंप का खतरा बहुत ज्यादा है। गुजरात को भूकंप के लिहाज से हाई रिस्क जोन में रखा गया है। गुजरात में वर्ष 1819, 1845, 1847, 1848, 1864, 1903, 1938, 1956 और 2001 में बड़े भूकंप आ चुके हैं और हजारों लोगों की जान जा चुकी है। आपको बता दें कि साल 2001 में कच्छ में भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा था और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इस भूकंप में आधिकारिक तौर पर करीब 13,800 से अधिक लोग मारे गए थे और 1.67 लाख घायल हुए थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!