Advertisement

सूरजपुर जिले में घर पर ही अदा की गई ईद की नमाज, पर्व को लेकर पुलिस रही अलर्ट।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़जिला सूरजपुर कोरोना महामारी के दौर में ईद के पावन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सूरजपुर पुलिस हाई अलर्ट रही। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने घर पर ही नमाज अदा करने को कहा था। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा* ने पूरे जिले में पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं शासन द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी व एसडीओपी प्रतापपुर प्रशांत खाण्डे अपने-अपने अनुभाग तथा सभी थाना-चौकी प्रभारी में लगातार भ्रमण करते रहे। शुक्रवार को गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने धूमधाम से ईद पर्व को घरों पर मनाया। वहीं मोबाइल से एक दूसरे को मुबारकबाद दी। शहरों में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही इसके अलावे शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस की अलग-अलग पेट्रोलिंग एवं क्यूआरटी टीमें लगाकर गश्त लगाते रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47