छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत

रायपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022

मलखंब खिलाड़ियों ने 06 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम किया रोशन

छत्तीसगढ़ को मिले 01 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक

छत्तीसगढ़ के खलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में 6 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य के मलखंब खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज इन सभी पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत न्यू सर्किट हाउस में किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आज न्यू सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान इन खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मलखंब प्रशिक्षक मनोज सिंह के साथ पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा, मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामला, संतोष सोरी रविन्द्र तथा बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती, हिमांशी और शिक्षा दिनकर उपस्थित थी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!