Advertisement

जांजगीर-चांपा : 92 वर्षिया देवकुमारी सिंह ने कहा- कोरोना के संक्रमण से बचने मैंने लगवा लिया है टीका, अफवाहों से सावधान रहने और सभी से टीका लगवाने की अपील की

जांजगीर-चांपा,14 मई, 2021 :- 92 वर्षिया देवकुमारी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण को लेकर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के अफवाह से गुमराह न हों। देवकुमारी ने गत बुधवार को कोविड का टीका लगवाया।
उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा- “मै टीका लगवा ले हों,आप सब्बो झन टीका लगवा लेवा।” कोविड का टीका लगवाने के बाद देवकुमारी सिंह में कोरोना वायरस से सुरक्षित और आत्मविश्वास अनुभव का भाव परिलक्षित हो रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जांजगीर-चांपा जिले के विकास खंड पामगढ़ के ग्राम रसौटा की रहने वाली 92 वर्षीय वयोवृद्ध देवकुमारी सिंह जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह की माता हैं। उन्होंने अपने पुत्र की मदद से रसौटा टीकाकरण केंद्र जाकर उत्साह और निर्भीकता का परिचय देते हुए कोरोना का टीका लगवाया। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले के -111 केंद्रों में कोरोना वायरस से सुरक्षा का टीका लगाया जा रहा है। जिले के 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं में टीकाकरण के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वही गांव के बुजुर्ग भी अफवाहों की परवाह किए बिना निर्भीक होकर टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं।
इस कड़ी में पामगढ़ विकासखण्ड के ग्राम रसौटा निवासी 92 वर्षीय श्रीमती देवकुमारी सिंह ने वैक्सीन सेंटर में जाकर टीका लगवाया। उन्होंने कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए सभी को टीका लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने टीका लगवाने के बाद कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई शारीरिक तकलीफ नहीं है। कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए टीका जरूरी है। उन्होंने अन्य लोगों का आह्वान कर कहा कि वे किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाणित कोरोना वायरस का टीका लगाया जा रहा है। श्रीमती देवकुमारी ने अफवाहों की परवाह न कर, लोगों को टीका लगवाने का अनुरोध किया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57