Advertisement

अम्बिकापुर : बरकेला में रुकवाया गया 2 बाल विवाह

अम्बिकापुर 14 मई 2021दरिमा तहसीलदार श्री भूषण सिंह मण्डावी के नेतृत्व में दरिमा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बरकेला में दो शादी घर का औचक निरीक्षण किया गया । दोनो घरों में लड़कियों की शादी थी। लड़कियों के जन्म तिथि संबंधी दस्तावेज के अवलोकन पर दोनो नाबालिग निकली। इस पर किशोरियों के परिजनों को समझाईश देकर विवाह रूकवाया गया। एक किशोरी को सखी वन स्टॉप सेंटर अम्बिकापुर भेज गया तथा दूसरे किशोरी का भी विवाह स्थगित करा कर परिजनों पर 7 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार संजीत पांडेय, महिला एवं बाल विकास विभाग दरिमा के परियोजना अधिकारी, सरपंच श्रीमती प्रमिला सिंह, पुलिस बल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57