Advertisement

कोविड राहत सहायता के बारे में अपडेट

कोविड का मुकाबला करने के लिए विदेशों से आनेवाली सहायता की तेजी से निकासी, उनका बंटवारा और उन्हें राज्यों / केन्द्र – शासित प्रदेशों को भेजा जाना जारी

अब तक 10,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 12,000 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 6,400 से अधिक वेंटिलेटर/बाई पैप, 4.2 लाख रेमडिसिविर की खुराकें वितरित/भेजी गई

वर्तमान में चल रहे कोविड-19 का “संपूर्ण सरकार” के दृष्टिकोण के साथ मुकाबला करने के उद्देश्य से संक्रमण के मामलों में आए अभूतपूर्व उछाल से लड़ने में अपने प्रयासों को मजबूती देने के लिए भारत सरकार 27 अप्रैल 2021 से विभिन्न देशों / संगठनों की ओर से अंतरराष्ट्रीय दान और सहायता के तौर पर कोविड-19 से जुड़ी चिकित्सा राहत सामग्रियां और उपकरण प्राप्त कर रही है। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों ने एक सुगम और व्यवस्थित तंत्र के जरिए विश्व समुदाय की ओर से आने वाली सहायता को राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों को तेजी से वितरित करने के लिए निर्बाध रूप से सहयोग किया है।

दिनांक 27 अप्रैल 2021 से लेकर 13 मई, 2021 के बीच कुल मिलाकर 10,796 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 12,269 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 6,497 वेंटिलेटर/बाई पैप, 4.2 लाख रेमडिसिविर की खुराकें सड़क एवं हवाई मार्ग के जरिए वितरित/भेजी जा चुकी हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इंडोनेशिया, लक्जमबर्ग, ओमान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, यूएसआईएसपीएफ, फिनलैंड और ग्रीस से 12/13 मई 2021 को प्राप्त प्रमुख खेपों में शामिल हैं:

– ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर: 1,506

– ऑक्सीजन सिलेंडर: 434

– वेंटिलेटर/ बाईपैप /सीपैप: 58

प्राप्तकर्ता राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों और संस्थानों को कारगर तत्काल आवंटन और सुव्यवस्थित वितरण का एक निरंतर अभियान जारी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित रूप से इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है। अनुदान, सहायता और दान के रूप में विदेशों से आने वाली कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस प्रकोष्ठ ने 26 अप्रैल 2021 से काम करना शुरू कर दिया है। 2 मई, 2021 से स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार और कार्यान्वित की गई है।

चित्र 1. यूनाइटेड किंगडम स्थित ब्रिटिश ऑक्सीजन कंपनी से प्राप्त 150 ऑक्सीजन सिलेंडरों को भारतीय वायु सेना द्वारा आज सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचाया गया।

चित्र 2. देश के सभी राज्यों में आगे वितरण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से रेमडिसिविर की 29,514 खुराक आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47