
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
जनजातीय समाज का हित मेरे लिए व्यक्तिगत रिश्तों और भावनाओं का विषय: प्रधानमंत्री
जनजातीय समाज का हित मेरे लिए व्यक्तिगत रिश्तों और भावनाओं का विषय: प्रधानमंत्री
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आदि महोत्सव का उद्घाटन किया और कहा कि जनजातीय समाज का हित उनके लिए व्यक्तिगत रिश्तों और भावनाओं का विषय है।.
राजधानी दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 16 से 27 फरवरी तक आयोजित ‘‘आदि महोत्सव’’ को विविधता में एकता के भारतीय सामर्थ्य को एक नयी ऊंचाई देने वाला बताया और कहा कि ये विकास और विरासत के विचार को और अधिक जीवंत बना रहा है।.












