छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

सूरजपुर : जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेश सिसोदिया लगातार दौरे कर विभागीय योजनाओं की कर रहे समीक्षा!

सेक्टर के सभी रेडी टू यूनिट का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं से रेडी टू ईट निर्माण में फोर्टिफाइड आॅयल के* *उपयोग के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिलामहिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेस सिसोदिया लगातार दौरे कर जायजा ले रहे है। कोविड-19 के महामारी काल में अन्य विभागों की तरह महिला एवं बाल विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है जहां महिलाओं, बच्चों एवं खासतौर पर कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार का वितरण किया जाता है, जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन के बीच संचालित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेस सिसोदिया ने जिले के विकासखंड प्रतापपुर के दूरस्थ क्षेत्र में संचालित रेडी टू फूड उत्पादन इकाईयों में मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह खोरमा, छत्तीसगढ़ महिला स्वयं सहायता समूह गोविन्दपुर, हरिओम महिला स्वयं सहायता समूह प्रतापपुर तथा सिलफिली परियोजना के पार्वतीपुर सेक्टर के रेडी टू यूनिट का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं से चर्चा कर रेडी टू ईट निर्माण में फोर्टिफाइड आॅयल के उपयोग के निर्देश दिए। मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह के निरीक्षण दौरान रिकॉर्ड संधारित नही करने व रेडी टू ईट पैकेटों का तौल करने पर निर्धारित मात्रा से 20 से 30 ग्राम कम मात्रा मिलने पर समूह को नोटिस भेजाकर कारवाई की जाएगी। इसके अलावा भ्रमण दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कोरोना संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग, टीएच आर वितरण की जानकारी ली तथा गृहभेंट में हितग्राहियों से पूरक पोषण आहार के वितरण एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान परियोजना अधिकारी सरिता सिंह व सेक्टर सुपरवाइजर मौजूद रही ।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!