ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ में शामिल कर्मियों से किया संवाद
प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ में शामिल कर्मियों से किया संवाद
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भूकंप प्रभावित तुर्किए में तैनात भारतीय मानव सहायता और आपदा राहत दलों के साथ बातचीत की और उनके काम की सराहना की।.
मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने तुर्किए और सीरिया में ‘‘ऑपरेशन दोस्त’’ में शामिल कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया और राहत उपायों में उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं।.









