Advertisement

लाहौर विवि में ‘बॉलीवुड दिवस’ मनाने से पाकिस्तान में छिड़ी बहस

लाहौर| लाहौर के एलयूएमएस विश्वविद्यालय में सीनियर बैच के फेयरवेल पार्टी में ‘बॉलीवुड डे’ मनाया गया। इसको लेकर इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। वहां की स्थानीय मीडिया में यह जानकारी दी गई है। ‘बॉलीवुड डे’ को लेकर पाकिस्तान दो धड़ों में बंट गया। एक तरफ ऐसे लोग, जिन्होंने इस इवेंट का समर्थन किया, वहीं दूसरे रूढ़िवादी लोग, जो इसका विरोध कर रहे है। मूल रूप से टिकटॉक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो ने ट्विटर पर एक अलग जंग छेड़ दी है, जिससे बहस शुरू हो गई।पाकिस्तान इस बात को लेकर बंटा हुआ है कि इस तरह से जश्न मनाना ठीक है या नहीं? इवेंट के दौरान ‘मोहब्बतें’ के राज मल्होत्रा से लेकर अजय देवगन के आइकॉनिक इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ शनाया सिंघानिया तक, सभी छात्र किसी न किसी किरदार के रुप में ढलते नजर आए। एक ट्विटर यूजर ने कहा, एक राष्ट्र दशकों से बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना है, जहां हर शादी में मुख्य रूप से बॉलीवुड गाने होते हैं, एलयूएमएस द्वारा बॉलीवुड दिवस मनाने पर अचानक आक्रोशित हो जाता है।एलयूएमएस का बॉलीवुड डे होना कोई समस्या नहीं है, ब्लकि यह एक समस्या का लक्षण है। हमें इस पर चिंतन करना चाहिए कि हम अपने मनोरंजन के लिए भारत की ओर क्यों देखते हैं। हमारे अपने फिल्म उद्योग में क्या कमी है? कुछ यूजर्स ने तर्क दिया कि उन्हें कोसने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि छात्र केवल एन्जॉय कर रहे हैं। ए ट्विटर यूजर ने कटाक्ष में कहा, बेवजह राय, एलयूएमएस में बॉलीवुड डे मनाना गलत कैसे है। हम पाकिस्तान में रह रहे हैं, हमें कोई मौज-मस्ती नहीं करनी चाहिए, बस ट्विटर पर मेल्टडाउन करना है और बेबुनियाद आरोपों के लिए बेतरतीब लोगों को ट्रोल करना है। एन्जॉय करना यहां पाप है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57