Advertisement

पांच साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोचकर उतारा मौत के घाट, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

हैदराबाद। आवारा कुत्तों के एक पांच साल के बच्चों पर हमलाकर मार डालने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अकेले टहल रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाते तक बच्चे की मौत हो चुकी थी,जानकारी के अनुसार, घटना 19 फरवरी की है. सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला गंगाधर कार्यस्थल पर अपने साथ बेटे प्रदीप को ले गया था. पिता के कार्य करने के दौरान बच्चा अकेले घूमने लगा, जिस पर गली के आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. जब तक बच्चे को बचाने के लिए पिता पहुंच पाता, तब तक कुत्ते उसे गंभीर तौर पर जख्मी कर चुके थे. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियाघटना को लेकर तेलंगाना के नगरपालिका प्रशासन मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि वह इससे “बहुत दुखी” हैं. उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. जो कुछ हुआ उससे बहुत दुखी हूं. हम अपनी क्षमता के हिसाब से यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो।उन्होंने कहा कि हमने पशु देखभाल केंद्र और पशु जन्म नियंत्रण केंद्र स्थापित किए हैं और इस चुनौती से निपटने की कोशिश करते हैं. हम जानवरों के साथ मानवीय तरीके से भी व्यवहार करने की कोशिश करते हैं. जैविक अपशिष्ट निपटान एक गंभीर मुद्दा है. जब ऐसी कोई घटना होती है. तो हंगामा होता है. हम इसे रोकने के लिए वह सब करेंगे, जो हम कर सकते हैं।वहीं ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की महापौर विजयलक्ष्मी गडवाल ने इस तरह की भयावह त्रासदी दोबारा न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन उपायों पर चर्चा करने मंगलवार दोपहर एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47