Advertisement

चोरी-छिपे खुद की फोटो लिए जाने से गुस्साईं Alia Bhatt, जमकर लगाई लोगों की क्लास, सपोर्ट में आया पूरा बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा हंसते-मुस्कुराते अंदाज में देखीं जाती हैं. खुशमिजाज अंदाज में नजर आने वाली आलिया भट्ट के साथ बीते दिन कुछ ऐसा हुआ है कि उनका पारा चढ़ गया और वह लोगों पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर बरस पड़ी हैं. दरअसल, बीते दिन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक न्यूज पोर्टल के दो लोगों ने चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर लिया था. जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस को काफी गुस्सा आ गया ।इस मामले की गंभीरता का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई. चोरी-छिपे अपनी फोटो लिए जाने से गुस्साईं आलिया ने इंस्टाग्राम पर न्यूज पोर्टल की जमकर क्लास लगाई. अब इस वाकए पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने आलिया को सपोर्ट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है,

आलिया भट्ट ने क्या लिखा

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘क्या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं… मैं हर दोपहर की तरह नॉर्मली अपने घर के लिविंग एरिया में बैठी थी, तभी मुझे ऐसा लगा कि मुझे कोई देख रहा है.. जैसे ही मैंने ऊपर देखा, दो आदमी मेरे घर के पड़ोस वाली बिल्डिंग पर कैमरा लिए खड़े थे. क्या ऐसा करना सही है क्या किसी को ऐसा करने की इजाजत मिल सकती है? क्या ये किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं है? आपके और हमारे बीच में एक लाइन थी जो आज आपने क्रॉस कर दी है.’ इसके साथ ही आलिया ने अपनी पोस्ट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।

अनुष्का शर्मा को याद आए अपने दिन

आलिया (Alia Bhatt) के साथ हुई इस घटना पर रिएक्ट करने वाले सेलेब्स में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है. अभिनेत्री ने न्यूज पोर्टल की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा कि ‘ऐसा ये लोग पहली बार नहीं कर रहे हैं, जब इन लोगों ने ऐसी हरकत की हो. करीब दो साल पहले हम लोगों ने भी इन्हें इसी तरह से चोरी-छिपे हमारी तस्वीरें लेते देखा था. इसके बाद हमने इनकी जमकर क्लास लगाई थी. इन्हीं लोगों ने मेरी बेटी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जबकि हम लोगों ने मना किया था और प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने को कहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अर्जुन कपूर ने किया आलिया का समर्थन

अर्जुन कपूर ने भी आलिया का पक्ष लेते हुए मीडिया द्वारा की गई इस हरकत को शर्मनाक बताया. अभिनेता ने लिखा कि ‘एकदम शर्मनाक… यह आज एक ऐसी चीज हुई है, जहां पर हर लिमिट को क्रॉस कर दी गई. एक महिला आज खुद अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है. क्या उनका यह लिमिट क्रॉस करना सही है? इन्हीं लोगों पर हम भरोसा करते हैं और सोचते हैं कि ये फोटो ले रहे हैं, क्योंकि यह इनका काम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी की प्राइवेसी भंग करने की कोशिश में जुट जाएं. मुंबई पुलिस, यह देखना नहीं, बल्कि किसी महिला को स्टॉक करना है।

करण जौहर का फूटा गुस्सा

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अपनी बेटी का दर्जा देने वाले करण जौहर इस बात पर उसी तरह आग बबूला होते दिखे, जैसे किसी पिता को होना चाहिए. करण जौहर लिखते हैं कि ‘इस बात के लिए कोई क्लैरिफिकेशन नहीं है. यह बहुत ही घटिया हरकत की गई है. मनोरंजन जगत में मीडिया को और पैपराजी को हर कोई अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा स्पेस देता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप किसी की जानकारी के बिना ही उसकी तस्वीरें शूट करने लगें. इसकी एक लिमिट होती है. कोई अपने घर में सुरक्षित महसूस कर सके, उसे इतना तो राइट है. यह बात एक्टर्स और सेलिब्रिटीज की नहीं, बल्कि बेसिक ह्यूमन राइट के बारे में है।

जान्हवी कपूर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

करण जौहर, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा के अलावा जाह्नवी कपूर ने भी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ हुई इस घटना की जमकर निंदा की है. यह बहुत ही गलत और खराब हरकत की गई है. इन लोगों को मैंने भी कई बार मना किया, फिर भी यह मेरी बिना इजाजत के शूट करते हैं. मैं जब जिम के अंदर होती हूं तो मुझे शीशे में से देखते हैं और फोटोज क्लिक करते हैं. कुछ जगहें प्राइवेट होती हैं, कम से कम वहां तो ये हरकतें नहीं करनी चाहिए. मैं समझती हूं कि यह आपके काम का हिस्सा है पर आपको समझना होगा कि आपसी सहमति से चीजें होती हैं. हम पब्लिक फिगर हैं, आपका भी अपना काम है, पर यह नहीं कि आप कहीं पर भी हमें शूट करने लगें. बिना सहमति के अगर आप किसी के प्राइवेट स्पेस में आकर दखलअंदाजी इस तरह करते हैं तो यह गलत है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47