Advertisement

उर्फी जावेद संग ऊबर ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, डर गई एक्ट्रेस! सोशल मीडिया के जरिए की शिकायत

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ( Urfi Javed ) अपने फैशनेबल आउटफिट्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन अक्सर वह देश में चल रहे मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आईं। एक्ट्रेस ने महिला की सुरक्षा पर आवाज उठाई। उर्फी ने सोशल मीडिया के जरिए पूरा किस्सा सुनाया।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दरअसल उर्फी जावेद काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया, आज मैंने ऊबर के साथ बहुत बेकार एक्सपीरियंस किया। मैंने 6 घंटे के लिए ऊबर बुक की थी और एक जगह थोड़ी देर के लिए रुकवाया था। फिर वह बंदा मेरा सामान लेकर वहां से गायब हो गया। मैं उसे कॉल कर रही थी और उसे बुला रही थी, लेकिन उसकी लोकेशन दिखा रहा एक घंटा दूर। वह गायब हो गया और वह सामान लेकर वापस भी नहीं आ रहा था और मुझे लेट हो रहा था, क्योंकि फ्लाइट मिस हो रही थी।’

शराब के नशे में था ऊबर ड्राइवर

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि,’मैंने एक मेल फ्रेंड को कॉल किया। जब उसने बात की तो वह डर गया। आदमी की आवाज पर वह डर गया, वरना लड़की की आवाज पर तो वह डर ही नहीं रहा था। फिर वह एक-डेढ़ घंटे बाद मेरा सामान लेकर आया और वह भी एकदम नशे में। वह बोल भी नहीं पा रहा था। दिल्ली में ऊबर लड़कियों के लिए सेफ नहीं है।’

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47