Advertisement

बोनी नहीं इस सुपरस्टार को अपनी बेटी का दूल्हा बनाना चाहती थीं श्रीदेवी की मां, एक्टर ने ठुकरा दिया था रिश्ता

बॅालीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनको लेकर अक्सर मजेदार किस्से सुनने को मिलते हैं। श्रीदेवी ने यकीनन सिनेमाजगत पर एक्टिंग की छाप छोड़ी। एक्ट्रेस ने अपने कॅरियर में बेहिसाब कामयाबी हासिल की। लेकिन इससे ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं। हम सभी जानते हैं श्रीदेवी ने बोनी कपूर ( sridevi and boney kapoor ) से शादी की थी। दोनों का रिश्ता अटूट रहा। लेकिन एक वक्त था जब बोनी कपूर ( boney kapoor ) नहीं श्रीदेवी की मां साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन ( kamal hassan ) से एक्ट्रेस की शादी करवाना चाहती थीं। आइए जानते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

श्रीदेवी और कमल के बीच रही गहरी दोस्ती

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस किस्से का जिक्र खुद कमल हासन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। श्रीदेवी और कमल हासन ने कई फिल्में एक साथ की हैं और उनकी जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद भी किया है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही है। एक वक्त था जब श्रीदेवी की मां को लगता था कि वह दोनों असल जिंदगी में भी एक साथ बहुत अच्छे लगेंगे और उन्हें शादी करनी चाहिए।

कमल ने शादी से कर दिया था इनकार

एक्टर ने बताया था कि वह और श्रीदेवी करीबी दोस्त हुआ करते थे और इसी वजह से जब भी कमल और श्रीदेवी की मां एक्ट्रेस की शादी को लेकर डिस्कशन करते थे, उनकी मां कहती थीं कि कमल को ही श्रीदेवी से शादी कर लेनी चाहिए। इस ऑफर को रिजेक्ट करते हुए कमल ने श्रीदेवी की मां से कहा था कि अगर गलती से भी ऐसा हो गया तो वह दोनों एक दूसरे को पागल कर देंगे और अगले ही दिन उन्हें श्रीदेवी को घर वापस भेजना पड़ जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47