Advertisement

दुनिया की सबसे अमीर सिंगर रिहाना के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात, अचानक बदली थी जिंदगी

हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना अपने गानों से लेकर फैशन सेंस तक से सबको हैरान करती रहती हैं। लेकिन अब उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट करके लोगों को हैरान कर दिया है। हाफ़टाइम सुपर बाउल परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वे फिर से प्रेग्नेंट हैं। मगर, रिहाना के एक रिप्रेजेंटेटिव ने कंफर्म कर दिया है कि सिंगर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिहाना ने हाल ही में इवेंट के दौरान बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। रिहाना दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। मगर उनकी जिंदगी से जुड़ी इन बातों के बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

रिहाना का असली नाम क्या है?

रिहाना उन मशहूर हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें उनके पहले नाम से जाना जाता है। वो अपने पहले ही नाम से इतनी मशहूर हैं की किसी को यह पूछने की जरूरत ही नहीं पड़ती कि कौन रिहाना? लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि उनका पूरा नाम क्या है, तो आपको बता दें उनका पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है।
रिहाना की उम्र क्या है?
रिहाना का जन्म 20 फरवरी, 1988 को हुआ था। 35 साल की उम्र में उन्होंने इतनी प्रसिद्धि हासिल कर ली है कि उन्हें पूरी दुनिया जानती हैं। उन्होंने कई ग्रैमी, एमटीवी वीडियो अवार्ड, पीपल्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम किए हैं। यहीं नहीं उनका नाम 6 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल भी हुआ है।
रिहाना कितनी लंबी है?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रिहाना की हाइट 173 सेमी, यानी 5 फीट और 8 इंच है। मगर फिर भी जब वह हील्स पहनती है तो उनकी सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

रिहाना कहाँ की रहने वाली है?

रिहाना बारबाडोस की रहने वाली हैं, जो एक पूर्वी कैरेबियाई द्वीप और एक स्वतंत्र ब्रिटिश राष्ट्रमंडल राष्ट्र है। वह सेंट माइकल में पैदा हुई थी, लेकिन बाद में ब्रिजटाउन में चली गई और वहीं पली-बढ़ी। ब्रिजटाउन बारबाडोस की राजधानी हैं और वहां का सबसे बड़ा शहर भी है।

रिहाना कैसे प्रसिद्ध हुई?

इस सवाल का सीधा-साधा जवाब है। सुपर टैलेंटेड होने के साथ-साथ उस पर काम करके। रिहाना हमेशा संगीत से प्यार करती थी और गायन का आनंद लेती थी। उन्होंने 2004 में दोस्तों के साथ एक गर्ल ग्रुप शुरू किया। इस ग्रुप ने इवान रोजर्स का ध्यान खींच लिया। इवान रोजर्स एक अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता हैं। जब रिहाना 15 साल की थीं तो प्रोड्यूसर इवान रोजर्स की ओर से लिए जा रहे ऑडिशन में पहुंची थीं।
यह उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट ता और वह पॉपस्टार के तौर पर दुनिया में छा गईं। रोजर्स ने रिहाना के ऑडिशन में आने के वाकये के बारे में बताया था कि जब वह कमरे के अंदर आईं तो ऐसा लग रहा था कि जैसे दो अन्य लड़कियां का वहां कोई वजूद ही नहीं है। इसके बाद रिहाना रोजर्स और उनकी पत्नी के साथ रहने लगीं। यहां उन्होंने 4 गाने शूट किए और फिर वह रातोंरात स्टार बन गईं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47