Advertisement

सस्ता काजू दिलाने पति-पत्नी ने लिए पैसे और वॉट्सऐप में भेजा फर्जी डिलीवरी ऑर्डर, ट्रेन मैनेजर से 3 लाख की ठगी, केस दर्ज

बिलासपुर। देवरीखुर्द स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ट्रेन मैनेजर सस्ती कीमत में काजू खरीदने के लालच में तीन लाख रुपए के ठगी के शिकार हो गए हैं। ट्रेन मैनेजर ट्रांसपोर्ट ऑफिस में काजू लेने पहुंचे, तब ठगी का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन मैनेजर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अमित कुमार घर पर ही किराना दुकान चलाता है। अमित साल 2020 में चेन्नई स्थित एलाइट स्पाइस कंपनी से संपर्क कर काजू मंगाता था। इसके एवज में वह ऑनलाइन पेमेंट करता था। ऑर्डर करने पर कंपनी की ओर ट्रांसपोर्ट के जरिए काजू की डिलीवरी कराई जाती थी। इस पर अमित के पिता विनोद सिंह ने अपने अकाउंट से संचालक योगनाथ चंद्रन और उसकी पत्नी सुमार्थी एस के बैंक अकाउंट में दो किश्तों में तीन लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद योगनाथ चंद्रन ने अपनी कंपनी के नाम से वीआरएल ट्रांसपोर्ट के नाम डिलीवरी ऑर्डर भेजा। जब अमित डिलीवरी ऑर्डर लेकर काजू लेने ट्रांसपोर्ट ऑफिस पहुंचा, तब ट्रांसपोर्टर ने कंपनी की तरफ से अधिकृत मेल नहीं आने की बात कहते हुए काजू देने से मना कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कंपनी के संचालक ने भेजा फर्जी डिलीवरी ऑर्डर

ट्रेन मैनेजर विनोद सिंह ने पुलिस को बताया कि कंपनी के संचालक उमेश कुमार ने काजू डिलीवरी करने के लिए मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए ऑर्डर भेजा था, जिसे लेकर उनका बेटा अमित ट्रांसपोर्ट ऑफिस गया। वहां जाने पर आधिकारिक मेल नहीं आने की जानकारी दी, तब उसने अपने मोबाइल पर मिला डिलीवरी ऑर्डर दिखाया, जिसे ट्रांसपोर्टर ने फर्जी बताया। इस पर उन्होंने कंपनी के संचालक योगनाथ चंद्रन से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन, संचालक और उसकी पत्नी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47