Advertisement

CG Milk : आम आदमी को झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, दुग्ध उत्पादक संघ ने लिया फैसला

बिलासपुर।CG Milk Price Hike :  बिलासपुर (bilaspur) जिला बिलासपुर दुग्ध उत्पादक संघ ने दूध के कीमत में प्रति लीटर 5 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। आगामी एक मार्च से दूध की नई दर लागू होगी। जिले के दूध उपभोक्ताओं ( customer)को प्रति लीटर 5 रुपए अधिक चुकाना पड़ेगा।

दरअसल, पशु चारे के कीमत में बेतहाशा वृद्धि व डेयरी के संचालन में बढ़ते खर्च को देखते हुए जिला दुग्ध उपभोक्ता संघ ने ये निर्णय लिया है। दुग्ध उपभोक्ता संघ के पदाधिकारियों की माने तो, पहले की तुलना में दुग्ध के उत्पादन में खर्च बढ़ गया है। डेयरी फार्म में गाय व भैंस को खिलाए जाने वाले चारे की कीमत बढ़ गई है, पशुओं की दवाईयां महंगी हो गई हैं। इसके बावजूद लंबे समय( long time) से जिला दूध उत्पादक संघ ने दूध के कीमत में कोई वृद्धि नहीं की है। इस बीच पॉली पैक दूध बेच रही कंपनियों ने कई बार दूध के दर में वृद्धि की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक मार्च से नए दाम होंगे लागू

जिला दुग्ध उत्पादक संघ ने प्रति लीटर दूध के दाम में पांच रुपये बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। एक मार्च से यह प्रभावशील हो जाएगा। जिसका असर दूध से बने मिठाई, खोवा, खीर व पनीर पर पड़ेगा। होटल-रेस्टारेंट में इनके दाम बढ़ जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47