
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की अनुमति को लेकर सिसोदिया ने उपराज्यपाल को दोबारा चिट्ठी लिखी
शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की अनुमति को लेकर सिसोदिया ने उपराज्यपाल को दोबारा चिट्ठी लिखी
नयी दिल्ली, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को एक पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया।.
सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल ‘ऐसे प्रस्तावों को 15 दिनों से अधिक समय तक नहीं रोक सकते हैं।’’.











