Advertisement

हाथ में देशी कट्टा, पहले बनाया वीडियो..फिर फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर किया अपलोड….जानिए क्या हुआ

दुर्ग। पुलिस ने आज दो ऐसे गोलीबाजों को गिरफ्तार किया है जो कि देशी कट्टे से फायरिंग कर बकायदा पहले उसका वीडियो बनाया और फिर फेमस होने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो को अपलोड कर दिया। पुलिस को जब यह वीडियो हाथ लगा। तब आरोपियों भी महज चंद घंटों में पकड़े गए। दो आरोपियों के पास से पुलिस ने 1तलवार और 3 देशी कट्टा सहित 2 नग जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

दुर्ग जिले के शहरी क्षेत्र में बढ़ते चाकूबाजी एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने निगाहे बनाए रखी है। इसी कड़ी में आज भट्टी थाना पुलिस को एक ऐसा वीडियो हाथ लगा। जिसमे दो युवकों के द्वारा इंस्टाग्राम में देशी कट्टे से फायरिंग करते हुए दिखाया जा रहा था। पुलिस ने जब इनके द्वारा की गई पोस्ट की पड़ताल की। तब सेक्टर 2 निवासी 17 वर्षीय आकाश सिंह की पहचान की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद उसके दोस्त 21 साल के नीरज प्रसाद को भी जल्द पकड़ लिया गया। पुलिस ने जब युवकों से जानकारी ली। तब पहले तो दोनों युवक टालमटोल करते रहे। लेकिन कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आकाश सिंह ने पटना बिहार से 2 नग देशी कट्टा और 2 नग जिंदा कारतूस लाने की बात स्वीकार कर लिया। इसी तरह से नीरज ने भी एक कट्टे को और एक तलवार को रखे जाने की बात को कबूल किया है। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने दोनो आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद बताया है की दोनो युवक रौब दिखाने के लिए इंस्टाग्राम में फायरिंग करते हुऐ वीडियो को अपलोड किया था। वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद जब आरोपियों को पकड़ा गया और उनसे पूछताछ की गई। तब इन गोलीबाजों ने पटना बिहार से देशी कट्टे को लाने की बात स्वीकारी है। दोनो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सोशल मीडिया में अपने आपको पापुलर और फेमस करने का ट्रेंड इन दिनों खूब चल रहा है। और युवा वर्ग इसमें ज्यादा सक्रिय होते है। वीडियो के लिए तरह तरह के इंस्टेंट और खतरनाक पैंतरेबाजी से भी नहीं हिचकिचाते है। कई बार युवा गलती भी कर बैठते है। और उन्हें इस बात का भी अहसास नहीं होता है, कि जरा सी चूक से उनकी और दूसरो की भी जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में अभिभावक यदि थोड़ा ध्यान रखे। तो निश्चित ही इस तरह के मामलो में कमी आ सकती है। फिलहाल इस मामले में दुर्ग पुलिस ने दोनो।गोलीबाजो को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57