Advertisement

परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए पीएचई मंत्री गुरु रुद्रकुमार : ​​​​​​​ परमेश्वरी सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

रायपुर : परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए पीएचई मंत्री गुरु रुद्रकुमार : ​​​​​​​ परमेश्वरी सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज भिलाई-3 में आयोजित देवांगन समाज के परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए। परमेश्वरी महोत्सव के दौरान उन्होंने देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य शासन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजते हुए आर्थिक विकास के लिए कार्य कर रही है। हम आर्थिक विकास के साथ ही अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी सहेजने का काम कर रहे हैं। ग्रामीण विकास की योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सकारात्मक असर शहरी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है और सभी वर्गों के नागरिकों की आर्थिक तरक्की का रास्ता खुला है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

    मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के माध्यम से आर्थिक तरक्की के द्वार खुल गए हैं। सभी घरों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो इसलिए मिनीमाता योजना के माध्यम से एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की योजनाओं के माध्यम से घर-घर पानी प्रदाय करने की योजनाओं पर काम हो रहा है। हम सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही गोधन योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में अर्थव्यवस्था का एक नया आधार स्थापित हुआ है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग  मंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं की वजह से किसान खेती की ओर वापस लौटा है। इस बार हुई रिकॉर्ड धान खरीदी से पता चलता है कि कृषि की ओर किसानों का रुझान काफी बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है खेती की ओर रुझान लौटने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और एक मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था ही मजबूत शहरी अर्थव्यवस्था का आधार होती है। मंत्री ने कहा कि देवांगन समाज हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। समाज के लोग हमेशा सेवाकार्य में अग्रणी रहे हैं। आप सबके बीच आकर हमेशा बहुत खुशी मिलती है। आज समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण होने से अब सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कार्यक्रम में कहा कि आर्थिक समृद्धि के साथ ही सामाजिक समरसता भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राज्य शासन इन दोनों क्षेत्रों में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और सामाजिक सहयोग से आप सभी की भागीदारी से कार्य बेहतर रूप से संपन्न हो पा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देवांगन समाज को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर भिलाई चरौदा नगर निगम की महापौर चन्द्रकांता मांडले, सभापति विजय जैन, पार्षद राजेश दाण्डेकर,  हीरा वर्मा, दुर्ग जिला देवांगन समाज अध्यक्ष पुरानिक देवांगन सहित देवांगन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57