Advertisement

दुनिया भर में संस्कृति के संरक्षण सांस्कृतिक संपत्ति का संरक्षण और पुनर्स्थापन पर जो

 खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को प्रथम संस्कृति कार्यसमूह कार्यदल की प्रथम बैठक संपन्न हुई। संस्कृति सचिव गोविन्द मोहन ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता में संस्कृति कार्यदल की पहली बैठक में भारत द्वारा रखे गए चार विषय वस्तु के क्रम में सांस्कृतिक संपत्ति का संरक्षण और पुनर्स्थापन, सतत भविष्य की जीवित विरासत का दोहन, सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना तथा संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना विषयों पर विचार-विमर्श और मंथन किया गया। संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पांडेय ने चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के बारे में विस्तार से बताया।

संस्कृति सचिव गोविन्द मोहन ने कहा कि दो दिवसीय मंथन में जी-20 के सदस्य देशों सहित अतिथि देशों और बैठक में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सहमति बनी है कि इन विषयों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी देशों ने हमारे प्रस्ताव का समर्थन किया। गोविंद मोहन ने कहा कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि विशेषज्ञ अब वेबिनार के माध्यम से सूक्ष्म स्तर की डिटेलिंग पर काम करेंगे, ताकि अगस्त तक हम एक नई पहल की घोषणा कर सकें और उसके आधार पर एक नया रास्ता तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, जापान, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों के बीच हुई बैठक में द्विपक्षीय वार्ता भी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47