Advertisement

नो सुशांत नो बॉलीवुड: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ट्वीटर पर फिर से शुरू हुआ बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड

No Sushant No Pathan: सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए 4 साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनके फैंस उन्हें तहे दिल से याद करते हैं। उनके फैंस का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत नहीं है तो बॉलीवुड भी नहीं है। यही वजह है कि उनके फैंस ने ट्विटर पर एक ट्रेंड शुरू कर दिया है ‘नो सुशांत नो बॉलीवुड’ (No Sushant No Bollywood)। उनके फैंस का मानना है कि अगर सुशांत नहीं है तो उनकी जगह किसी भी हीरो की फिल्में नहीं देखनी चाहिए। यही वजह है कि उनके फैंस ने इस तरह का ट्रेंड सोशल मीडिया साइट पर शुरू किया है। हालांकि यह सरासर गलत है लेकिन अब फैंस को भाल कौन रोक सकता है। लेकिन इस ट्रेंड की आड़ में कई लोग इसका फायदा भी उठा रहें हैं। यह वह लोग हैं जो मौका मिलते ही बॉलीवुड बायकॉट का ट्रेंड शुरू कर देते हैं। यह सभी शाहरुख खान की फिल्म पठान और हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का विरोध कर रहें हैं। उनका मानना है कि अब जब सुशांत नहीं है इस दुनिया में तो फिर बॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्में का क्या काम है। ट्विटर पर इस ट्रेंड के चलते सोशल मीडिया पर खूब जमकर लोग पोस्ट कर रहें हैं और इस ट्रेंड को फॉलो भी कर रहें हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध भी कर रहें हैं लोग। सुशांत के जाने के बाद उनके फैंस बेहद दुखी हैं। सुशांत साल 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। तभी से उनके फैंस काफी निराश हैं। वह सुशांत की एक्टिंग, डांस और उनकी पर्सनालिटी से इतने प्रभावित हैं कि उनका मानना है कि सुशांत नहीं तो बॉलीवुड भी नहीं है। यही वजह है कि सुशांत के फैंस इस ट्रेंड को सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहें हैं। उनके फैंस इस ट्रेंड को जमकर फॉलो कर रहें हैं और सोशल मीडिया साइट पर एक-दूसरे को शेयर भी कर रहें हैं।
ट्वीटर पर हर उनका एक फैन अपने तरीके से सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहा है। एक यूजर ने सुशांत सिंह का शाहिद कपूर के साथ डांस सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया। तो वहीं एक यूजर ने सुशांत की क्रिकेटर धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का वीडियो शेयर किया है। तो वहीं एक फैन ने कहा है कि नो सुशांत सिंह राजपूत नो बॉलीवुड। सोशल (Sushant Singh Rajput) मीडिया पर नजर डाले तो जैसे सुशांत को लेकर उनके फैंस के मैसेजेस की बाढ़ सी आ गई है।

 

कुछ लोगों तो इस ट्रेंड के चलते फिर से शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को बायकॉट करने में फिर से जुट गए हैं। उनका कहना है कि सुशांत नहीं तो बॉलीवुड नहीं। एसआरके कि फिल्म पठान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सेल्फी (Selfiee) भी नहीं। इस ट्रेंड को लेकर सभी अपनी-अपनी राय दे रहें हैं। पूरा सोशल मीडिया इस ट्रेंड से भर गया है। लोग तरह-तरह के वीडियोज सोशल मीडिया साइट पर लगातार पोस्ट करते जा रहें हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47