Advertisement

गंभीर व्याधि से ग्रसित 130 बच्चो के जीवन मे लौटी मुस्कान

गंभीर व्याधि से ग्रसित 130 बच्चो के जीवन मे लौटी मुस्कान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर 25 फरवरी 2023/राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध जिला चिकित्सालय परिसर में चिरायु कार्यक्रम के तहत संचालित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी केंद्र) द्वारा संभाग के 130 बच्चो का उपचार कर उनके जीवन को सामान्य बनाया है।
चिरायु द्वारा संदर्भित बच्चों का उचित उपचार हेतु पूरे संभाग से इस केंद्र में लाया जाता है। जन्मजात बीमारियां एवं अन्य परेशानियां से ग्रसित जैसे जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर, जन्मजात बोलने और सुनने की शक्ति में कमी, सीखने में दिक्कत वाले बच्चो का ईलाज किया जाता है। क्योर इंटरनेशनल इण्डिया ट्रस्ट के द्वारा बच्चों को निःशुल्क जूते प्रदान किए जाते हैं एवं चिकित्सालय में उपलब्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन के द्वारा कास्टिंग की जाती है। फिजियोथिरेपिस्ट के द्वारा लगातार एक्सरसाइज करा कर पैरों में मजबूती लाई जाती है। प्रत्येक शुक्रवार को निशुल्क क्लब फूट का शिविर जिला अस्पताल में लगाई जाती है। सभी मरीजों को निशुल्क सेवाए प्रदान की जाती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57