
राज्य
सीबीआई ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया
सीबीआई ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
इस घटनाक्रम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार और आप के बीच राजनीतिक खाई और गहरी हो सकती है।.










