
पुलवामा में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या की
श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने रविवार को कश्मीरी पंडित समुदाय के 40 वर्षीय एक व्यक्ति की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह स्थानीय बाजार जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की लक्षित हत्या की यह एक और घटना है।.









