Advertisement

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश यादव, हार मान चुकी है भाजपा

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश यादव, हार मान चुकी है भाजपा

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की सोमवार को आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, इसीलिए वह विपक्ष की राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है।

अखिलेश ने सोमवार को ट्वीट किया, “दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले मनीष सिसोदिया जी को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह शिक्षा ही नहीं, बल्कि दिल्ली के बच्चों के भविष्य के भी खिलाफ है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को शहर की सातों सीटों पर हराकर देगी।”

इससे पहले, एक अन्य ट्वीट में सपा अध्यक्ष ने कहा, “मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार वर्ष 2024 से पहले ही हार मान चुकी है, इसीलिए अलग-अलग प्रदेशों में विपक्षी राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है, लेकिन संघर्षशील लोग जेल जाने से नहीं डरते। सच को भला कब तक गिरफ्तार रखा जा सकता है।” गौरतलब है कि सीबीआई ने वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था।.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57