मनीष वर्मा बने नोएडा के नए डीएम, सुहास एलवाई का किया गया ट्रांसफर

मनीष वर्मा बने नोएडा के नए डीएम, सुहास एलवाई का किया गया ट्रांसफर

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

नोएडा: जिले के डीएम सुहास एलवाई (Suhas LY) का सोमवार देर शाम ट्रांसफर हो गया है। पिछले दिनों हुई पदोन्नति के बाद उनका तबादला होना तय माना जा रहा था। अब उन्हें लखनऊ में खेलकूद विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं जौनपुर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा (Manish Kumar Verma) को अब गौतमबुद्धनगर का डीएम बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिनमें महत्वपूर्ण जिलों के डीएम इधर से उधर किए गए हैं।

पैरा-ओलंपिक खिलाड़ी सुहास एलवाई का पिछले दिनों प्रमोशन किया गया। उसके बाद से ही जिले से उनका तबादला होने की चर्चा थी। सुहास एलवाई 2020 में उस समय जिले के डीएम बनाए गए थे जब कोरोना के मामले आने शुरू हुए थे। तत्कालीन डीएम बीएन सिंह को हटाकर उनकी तैनाती की गई थी। पिछले करीब तीन साल में उन्होंने जिले में प्रशासनिक पारी की जिम्मेदारी के साथ ही दो बार इंटरनैशनल खेल प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए सुहास को केंद्र व राज्य सरकार से कई अवॉर्ड भी मिले हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरनैशनल प्रतियोगिता में पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

नए डीएम मनीष वर्मा 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले मई 2017 में 15 दिन के लिए उन्हें नोएडा अथॉरिटी में बतौर एसीईओ तैनात किया गया था। उसके बाद उन्हें कौशांबी का जिलाधिकारी बना दिया गया था। मनीष वर्मा मथुरा व प्रतापगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं। उसके बाद कौशांबी और जौनपुर का डीएम बनाया गया और अब गौतमबुद्धनगर का डीएम बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक मनीष वर्मा ने जब यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी वह उस समय वह बैंक में कार्यरत थे। उन्होंने आईआईटी कानपुर से कैमिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया है।