इनकम टैक्स विभाग की UFLEX पर IT की Raid समाप्त, 500 हार्ड डिस्क जब्त

नोएडा समेत देश भर में बीते तकरीबन एक हफ्ते से यूफ्लेक्स कंपनी पर चल रही इनकम टैक्स विभाग की रेड आज समाप्त हो गयी है। सूत्रों के अनुसार कंपनी के देश भर में 100 ठिकानों पर ये कार्रवाई की गयी थी। कार्रवाई के दौरान कंपनी से जुड़ी एक हजार से ज्यादा फाइलों और 500 हार्ड डिस्क को आयकर विभाग ने जब्त किया है, जिनकी जांच की जाएगी। बताते चलें कि आयकर विभाग ने पैकेजिंग क्षेत्र की कंपनी यूफ्लेक्स के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के सिलसिले में उसके देश भर में 100 ठिकानों पर रेड की थी। ये कार्रवाई दिल्ली, नोएडा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक में कंपनी के कार्यालयों और संबंधित परिसरों पर की गयी थी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0