Advertisement

बेमेतरा : जिले मे अब तक एक लाख 22 हजार 575 लोगों का किया गया टीकाकरण

बेमेतरा : जिले मे अब तक एक लाख 22 हजार 575 लोगों का किया गया टीकाकरण

जिले मे 18 वर्ष से अधिक 10943 युवाओं ने लगवाया टीका

बेमेतरा 17 मई 2021

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला बेमेतरा जिले मे 16 मई 2021 तक एक लाख 22 हजार 575 लोगों को प्रथम एवं द्वितीय खुराक कोविड टीकाकरण किया गया है। जिसमे हेल्थ केयर वर्कर (एचसीउब्ल्यू) और फ्रंट लाईन वर्कर (एफएलडब्ल्यू) को प्रथम डोज 8324 व दूसरा डोज 7125 लगाया जा चुका है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि 45 से 59 वर्ष आयु समुह के लोगों को प्रथम डोज 51253 एवं 60 वर्ष से उपर प्रथम डोज 35218 लोगो को लगाया जा चुका है। कोरोना टीका का दूसरा डोज 45 से 59 वर्ष आयु समुह के लोगों को 3768 एवं 60 वर्ष से उपर के आयु समूह के लोगों की संख्या 5081 है। जिले मे 01 मई से प्रारंभ 18 वर्ष से उपर आयु समुह के 10943 युवाओं को 16 मई तक प्रथम डोज लगाई गई।
सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों मे न जायें, दो गज की दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें। समय-समय पर साबून से हाथ धोते रहें, सनेटाईसर का उपयोग करें। ताकि कोरोना का संक्रमण एवं फैलाव को रोका जा सके। डाॅ. शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक ऐहतियात बरतने की जरुरत है। लोग यह न समझें कि कोरोना टीका लगने के बाद हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47